Home > Jamshedpur > धतकीडीह में निर्माणाधीन ढांचे पर गिरा पेड़ और जुस्को का खंभा, बाल बाल बचे लोग

धतकीडीह में निर्माणाधीन ढांचे पर गिरा पेड़ और जुस्को का खंभा, बाल बाल बचे लोग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में एक निर्माणाधीन ढांचे पर जुस्को का खंभा गिर जाने से काफी नुकसान हुआ है। यहां कई लोग भी थे। जो बाल बाल बचे हैं। यह खंभा और पेड़ गुरुवार की सुबह गिरा। तब यहां मजदूर नहीं थे। लेकिन निर्माण करा रहे ठेकेदार और अन्य लोग खड़े थे। बताते हैं कि सभी बाल-बाल बच गए हैं। लोगों का कहना है कि जुस्को को पहले से बोला गया था कि यहां पेड़ जर्जर है। खंभा भी जर्जर है। कभी भी गिर सकता है। लेकिन, जुस्को के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इसी के चलते यह खंभा और पेड़ गिरा है। कहा जा रहा है कि अगर यह खंभा और पेड़ कुछ घंटे बाद गिरता तो यहां निर्माण का काम शुरू होने वाला था। तब कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

You may also like
Jharkhand Helicopter Service : झारखंड और बिहार में निजी हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत
86 Basti : झारखंड में 86 बस्तियों का मालिकाना हक: राजनीति या समाधान? : कुलविंदर
Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना सोरेन संग जमशेदपुर में मनाया बाहा बोंगा पर्व
Lawyers Picnic : लॉयर्स डिफेंस ने भादूडीह में आयोजित किया सामूहिक वन भोज, जुटे अधिवक्ता

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!