Home > UP > यूपी : रातों-रात कर दिए गए 15 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

यूपी : रातों-रात कर दिए गए 15 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

एंटी नारकोटिक्स फोर्स का भी हुआ गठन
न्यूज़ बी रिपोर्टर, लखनऊ :
राज्य सरकार ने सोमवार की देर रात प्रदेश के 15 आईपीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। इन आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। यही नहीं, राज्य में पहली बार एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स प्रदेश में नशीली पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए बनाई गई है। केंद्र की प्रतिनियुक्ति से वापस उत्तर प्रदेश आए डीआईजी अब्दुल हमीद को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का डीआईजी बना दिया गया है। 11 वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में नियुक्त सेनानायक अखिलेश कुमार चौरसिया को स्थापना विभाग में एसपी बनाया गया है। 2016 बैच के आईपीएस बरेली में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर नियुक्त रविंद्र कुमार को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में डीसीपी बनाया गया है। 12 ट्रेनी आईपीएस अधिकारियों को भी यहां से वहां किया गया है। लखनऊ में तैनात अनिल कुमार यादव को नोएडा में नियुक्त किया गया है। गाजियाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी लखनऊ सैयद अली अब्बास को लखनऊ में ही नई जिम्मेदारी दी गई है। 2018 बैच के शाद मियां को बरेली से हटाकर नोएडा, मनीष कुमार शांडिल्य को अलीगढ़ से हटाकर वाराणसी कमिश्नरेट, अंकिता शर्मा को नोएडा से कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट, राहुल भाटी को गोरखपुर से बरेली, अभिषेक भारती को प्रयागराज से गाजीपुर, संदीप कुमार मीणा को मथुरा से मुरादाबाद, संतोष कुमार मीणा को वाराणसी से प्रयागराज, अनिरुद्ध कुमार को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से फतेहपुर और लखन सिंह यादव को वाराणसी से हटा कर कानपुर कमिश्नरेट में तैनात किया गया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply