Home > Crime > सड़क पर आवारागर्दी करने वाले बाइकर्स के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने शुरु किया अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर ₹10000 जुर्माना, गाड़ी होगी जब्त

सड़क पर आवारागर्दी करने वाले बाइकर्स के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने शुरु किया अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर ₹10000 जुर्माना, गाड़ी होगी जब्त

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर में सड़क पर आवारागर्दी करने वाले बाइकर्स के खिलाफ एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने अभियान शुरू किया है। यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। इस अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस विभिन्न चौक चौराहों पर तैनात की जा रही है। जो लोग सड़क पर आवारागर्दी करते हैं।

प्रभारी डीएसपी कमल किशोर

उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कुछ बुलेट धारक अपनी बुलेट के साइलेंसर में एडिशनल साइलेंसर लगाते हैं, और पटाखे की आवाज निकालते हैं। इनके खिलाफ ₹5000 जुर्माना किया जाएगा और इनका एडिशनल साइलेंसर ज़ब्त कर लिया जाएगा‌। इसी तरह शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ भी चेकिंग अभियान लगातार चलेगा। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों से ₹10000 का जुर्माना वसूला जाएगा और उनकी गाड़ी भी ज़ब्त कर ली जाएगी। साथ ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। प्रभारी डीएसपी कमल किशोर ने बुधवार को बताया कि यह विशेष अभियान शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर लगातार चलाया जाएगा। ताकि, शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त की जा सके।

You may also like
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश

Leave a Reply