Home > Crime > जेल में बंद जमशेदपुर के कांग्रेसी नेता आफताब अहमद सिद्दीकी की कांदरबेड़ा स्थित दुकान पर चला बुलडोजर, बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात

जेल में बंद जमशेदपुर के कांग्रेसी नेता आफताब अहमद सिद्दीकी की कांदरबेड़ा स्थित दुकान पर चला बुलडोजर, बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : इन दिनों झारखंड प्रदेश में भी योगी मॉडल अपनाया जा रहा है। सरायकेला प्रशासन ने बुलडोजर लगा कर मानगो दंगे के आरोपी आफताब अहमद सिद्दीकी की दुकान तोड़ दी है। प्रशासन का मानना है कि आफताब अहमद सिद्दीकी की यह दुकान सरकारी जमीन पर बनाई गई है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कांदरबेड़ा में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
चांडिल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कांदरबेरा एनएच 18 में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर निर्माण किए जाने के विरुद्ध में अंचल कार्यालय द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसके तहत बुल्डोजर के जरिए राज क्रेन सर्विसेज समेत 3 दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। अफताब अहमद सिद्दकी राज क्रेन सर्विसेज के मालिक हैं और इसी कार्यालय से उनका रोजगार चलता है।

यह भी पढें – मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए कांग्रेस से मुस्लिम उम्मीदवार के सपोर्ट की बात करना पड़ा महंगा, आफताब सिद्दीकी भेजे गए जेल

अफताब अहमद सिद्दीकी के जेल जाने के 3 से 4 दिन के अंदर ही इस संबंध में परिवार वालों को नोटिस भेजी गई थी। इस नोटिस का जवाब बेटे जिब्रान सिद्दीकी ने देते हुए प्रशासन से अनुरोध किया था कि अभी उनके पिता जेल में हैं। इसलिए उन्हें वक्त दिया जाए। आफताब के बेटे जिब्रान सिद्दीकी का कहना है कि यह सारा खेल राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा की कई लोग हैं जो इस तरह से आदिवासी एग्रीमेंट जमीन पर अपना रोजगार चला रहे हैं। लेकिन, उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जाता है। मगर, उनके पिता को निशाना बनाया जा रहा है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान साइट पर भारी पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा