Home > Crime > जमशेदपुर में सीबीआई या अन्य पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले ईरानी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर में सीबीआई या अन्य पुलिस अधिकारी बनकर ठगी करने वाले ईरानी गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर पुलिस ने सीबीआई और अन्य पुलिस अधिकारी बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्यों को पकड़ा है। उनका सरगना भी पकड़ा गया है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के रहने वाले सादिक, महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले कासिम बेग और भोपाल के रहने वाले तकदीर खान को गिरफ्तार किया है।

SSP जमशेदपुर प्रभात कुमार

इन सभी को मंगलवार को आजाद नगर के चेपापुल के पास से गिरफ्तार किया गया और बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया सोने का कड़ा, ब्रेसलेट, चेन, 17 सोने की 17 अंगूठी, एक बैग, तीन मोबाइल और 5330 रुपए नकद, कागज में लपेटा हुआ पत्थर का टुकड़ा, पीतल का कड़ा, वोटर कार्ड, आधार कार्ड आदि जब्त किया है।

यह भी पढें – उलीडीह थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर एक दुकान से बदमाशों ने लूट लिए 7000 रुपए, डिमना चौक की तरफ हुए फरार

एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह अपराधी झांसा देकर लोगों को ठगते थे। चोरी और लूट की घटना अंजाम देने के बाद फरार हो जाते थे।

मानगो, साकची, सोनारी, कदमा आदि इलाके में इन्होंने ठगी की थी। पुलिस ने इन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद मानगो में सात मामले, कदमा में दो मामले और साकची में लूटपाट व चोरी के दो मामले मामलों का खुलासा कर दिया है।

पकड़े गए आरोपी


You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

2 Responses

  1. Pingback : ईरानी प्रेसिडेंट इब्राहिम रईसी 2 दिन के दौरे पर बुधवार को पहुंचेंगे सीरिया, सीरिया के राष्ट्रपति

Leave a Reply