Home > Entertainment > सिदगोड़ा में सूर्य मंदिर स्थित पार्क और चिल्ड्रन पार्क में नहीं लगेगा शुल्क, निशुल्क प्रवेश सुनिश्चित करने को तैनात हुए तीन मजिस्ट्रेट

सिदगोड़ा में सूर्य मंदिर स्थित पार्क और चिल्ड्रन पार्क में नहीं लगेगा शुल्क, निशुल्क प्रवेश सुनिश्चित करने को तैनात हुए तीन मजिस्ट्रेट

प्रशासन के आदेश के बाद भी अराजकतत्व वसूल रहे थे शुल्क, हटा दिया गया था निशुल्क प्रवेश का सूचना पट
न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर :
अराजक तत्वों के हौसले कितने बुलंद हैं, इसे इससे समझा जा सकता है कि सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर स्थित पार्क और चिल्ड्रन पार्क को निशुल्क करने के जिला प्रशासन के निर्देश की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। यहां प्रशासन ने निशुल्क प्रवेश का जो बोर्ड लगाया था, उसे हटा दिया गया था। इसकी जगह टिकट काउंटर से अंदर आने वालों को पैसे लेकर टिकट दिए जा रहे थे। तभी अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था। इसकी शिकायत लोगों ने राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव से की। इसके बाद संयुक्त सचिव ने आदेश जारी कर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर स्थित पार्क और चिल्ड्रन पार्क को निशुल्क करने का निर्देश दिया। यह निर्देश आने के बाद एसडीओ धालभूम पीयूष कुमार सिन्हा शनिवार को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर पहुंचे। उनके निर्देश पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मचारी ने आसपास ऐलान करवाया कि पार्क और चिल्ड्रन पार्क में प्रवेश निशुल्क है। कोई किसी को टिकट के पैसे ना दे। यहां मुफ्त में लोग आ सकते हैं। एसडीओ ने सूर्य मंदिर स्थित पार्क और चिल्ड्रन पार्क में एक कार्यपालक दंडाधिकारी और दो मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। ताकि, पार्क और चिल्ड्रन पार्क में लोगों का निशुल्क प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है, कि अगर उनसे कोई शुल्क मांगे तो इसकी शिकायत फौरन एसडीओ और जेएनएसी के अधिकारियों से कर सकते हैं।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply