Home > Entertainment > Jamshesdpur: साकची में जैम स्ट्रीट में हुआ जमकर धमाल, गीत संगीत की धुन के बीच मौज मस्ती, सांता क्लॉज ने बांटे गिफ्ट+ वीडियो

Jamshesdpur: साकची में जैम स्ट्रीट में हुआ जमकर धमाल, गीत संगीत की धुन के बीच मौज मस्ती, सांता क्लॉज ने बांटे गिफ्ट+ वीडियो

जमशेदपुर : साकची में रविवार को जैम स्ट्रीट में जमकर धमाल हुआ। टाटा स्टील के टाटा स्टील यूआईएसएल द्वारा आयोजित इस जैम स्ट्रीट में इस बार घुड़सवार भी मौजूद थे। गीत संगीत के समां के बीच बच्चों ने भी मस्ती की। यहां विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए गए थे। खाने-पीने के स्टॉल पर भी काफी भीड़ रही। एक से बढ़कर एक स्वास्थ्यवर्धक पेय पदार्थ और नाश्ते के स्टाल लगे थे। टाटा स्टील का फिटनेस इज फन का भी स्टाल था। यहां बच्चे थिरकते नजर आ रहे थे। सांता क्लाज ने भी गिफ्ट बांटे।

लोगों ने गिटार वादन का लुत्फ लिया। एक तरफ सिख समुदाय के लोग गतका का प्रदर्शन कर रहे थे। तो वहीं शहर के कलाकार अपनी कला के जौहर भी दिखा रहे थे। जैम स्ट्रीट में टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के चाणक्य चौधरी भी मौजूद रहे। जैम स्ट्रीट में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को सेहत के प्रति जागरूक भी किया और हार्ट अटैक से बचने के टिप्स दिए। चित्रकारों ने भी अपनी चित्रकला का प्रदर्शन किया। साथ ही मूर्तिकार भी आए थे, जो अपनी मूर्ति कला का प्रदर्शन कर रहे थे।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply