Home > Jamshedpur > Jamshedpur : साकची में खुला आज़ाद समाज पार्टी का प्रदेश कार्यालय

Jamshedpur : साकची में खुला आज़ाद समाज पार्टी का प्रदेश कार्यालय

जमशेदपुर : साकची के गर्म नाला में कोलडिपो में आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन हुआ। प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन आज़ाद समाज पार्टी के बिहार प्रदेश अध्य्क्ष जौहर आज़ाद के ने किया। बिहार प्रदेश अध्यक्ष जौहर आज़ाद ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि आज़ाद समाज पार्टी आज झारखंड ही नहीं पूरे देश में जनता की आवाज उठाने वाली पार्टी बन गई है। आज शोषित वंचित समाज पर हो रहे अन्याय और अत्याचार के विरोध में अगर कोई नेता आवाज़ उठा रहे हैं तो वह भीम आर्मी प्रमुख और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद हैं। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए घर घर जा कर पार्टी के विचारधारा को बताने को कहा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा ने झारखंड प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बधाई दी और पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया।
उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव नवीन मुर्मू, प्रदेश संगठन सचिव नईम खान, भीम आर्मी प्रदेश महासचिव उत्पल विश्वास, आसपा पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष दुर्योधन महतो, आसपा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह, आसपा पूर्वी सिंहभूम जिला महासचिव सन्नी सामद, आसपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मजहर खान, ज़िला कोषाध्यक्ष दिलशाद अख्तर, ज़िला संगठन सचिव मुहम्मद शोएब, ज़िला युवा उपाध्यक्ष अजनक्या, सराईकेला खरसावां प्रभारी मुहम्मद इम्तेयजुद्दीन, मज़दूर नेता रमेश मुखी, जागो संगठन के सुमंत मुखी, राजू मुखी, सोनू कालिंदी समेत भारी संख्या में पार्टी में कार्यकर्ता शामिल थे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

2 Responses

Leave a Reply