Home > Crime > उलीडीह के शंकोसाई में रोड नंबर 5 में चोरों ने एक घर से गहने व नकदी समेत पार कर दिया 10 लाख रुपए के सामान

उलीडीह के शंकोसाई में रोड नंबर 5 में चोरों ने एक घर से गहने व नकदी समेत पार कर दिया 10 लाख रुपए के सामान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 के रहने वाले राम कुजूर और उनके भतीजे गणेश के घर को चोरों ने निशाना बनाया। सोमवार की रात चोर उनके घर खिड़की के रास्ते से घुसे और नकदी व जेवरात समेत लगभग 10 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। बुधवार को घटनास्थल पर जाकर पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। गणेश कुजूर रामकिशोर के भतीजे हैं और टाटा मोटर्स में बाई सिक्स कर्मी हैं। रामकिशोर ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह उठे तो देखा दरवाजा बाहर से बंद है। पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने दरवाजा खोला इसके बाद दूसरे कमरे में गए तो देखा कि चोरों ने अलमीरा का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अलमीरा खुला हुआ था। कपड़े बिखरे हुए थे। गणेश की पत्नी पूनम ने बताया कि वह लोग टीवी देखने के बाद सो गए थे। उन्हें कुछ पता ही नहीं चला। सुबह उठे तो देखा सारा सामान बिखरा हुआ है। बताते हैं कि गहने समेत 30 हजार रुपए की चोरी हुई है। गहनों में नेकलेस, झुमका, अंगूठी, चेन, पायल पार कर दिया गया है।

You may also like
जमशेदपुर: उलीडीह के शंकोसाई रोड नंबर एक में भजन कीर्तन करने वाली महिला के घर का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात की चोरी, माल बरामद नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी+ वीडियो