Home > Crime > कदमा के बीएच एरिया में टाटा स्टील कर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत पार कर दिए 35 लाख रुपए के जेवरात

कदमा के बीएच एरिया में टाटा स्टील कर्मी के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत पार कर दिए 35 लाख रुपए के जेवरात

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के बीएच एरिया में एक बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवर और नकदी समेत लाखों रुपए का सामान पार कर दिया है। बीएच एरिया में रोड नंबर 4 में यह घर गालिब आलम का है। गालिब आलम टाटा स्टील कंपनी में जॉब करते हैं।

बीएच एरिया में चोरी

वह अपने ड्यूटी पर थे। उनके परिवार के सदस्य रिश्तेदार से मिलने गए थे। वापस लौटे तो देखा घर का ।ताला टूटा हुआ है। घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर वहां से जेवरात पार कर दिया है। गालिब आलम ने बताया कि लगभग 34 लाख रुपए के जेवरात चोरी गए हैं। एक लाख रुपए नकद चोरी गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद ।कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी हुई है। गौरतलब है कि कदमा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात हो रही है। चोर बंद घर को निशाना बना रहे हैं। लेकिन पुलिस अभी तक चोरी की एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।

You may also like
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश

Leave a Reply