Home > Crime > उलीडीह के डिमना चौक पर शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरी, प्राथमिकी दर्ज

उलीडीह के डिमना चौक पर शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरी, प्राथमिकी दर्ज

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह के डिमना चौक पर शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरी हुई है। 14 दिसंबर की रात चोरों ने दुकान से एक लाख छह हजार रुपए मूल्य की विदेशी शराब चोरी कर ली। शराब दुकान के इंचार्ज अखिलेश्वर ठाकुर ने मामले की शिकायत उलीडीह थाना पुलिस से कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढें – मानगो में शंकोसाई रोड नंबर 5 जयप्रकाश नगर में जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ बवाल, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया मामला

दुकान इंचार्ज अखिलेश्वर ठाकुर छोटा गोविंदपुर में रहते हैं। वह पलामू के रहने वाले हैं। उनकी दुकान में प्रमोद जायसवाल, अमन और ब्रह्म देव यादव काम करते हैं। 14 दिसंबर की रात 10:00 बजे दुकान बंद की गई थी। आसपास के लोगों ने सुबह फोन कर अखिलेश्वर को बताया कि दुकान में चोरी हो गई है। चोर 29 हजार रुपए नकद ले गए हैं और 77 हजार रुपए मूल्य की शराब ले गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply