Home > Finance > राज्य सरकार ने होल्डिंग टैक्स के बकाया राशि से ब्याज किया माफ, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले जनता से किया वादा निभाया

राज्य सरकार ने होल्डिंग टैक्स के बकाया राशि से ब्याज किया माफ, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बोले जनता से किया वादा निभाया

जमशेदपुर : राज्य सरकार ने होल्डिंग टैक्स की बकाया राशि पर लग रहे ब्याज को माफ कर दिया है। इस संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग राज्य शहरी विकास अभिकरण के उप निदेशक कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत 1 नवंबर 2022 से 22 मार्च 2023 तक लग रहे ब्याज की राशि को माफ कर दिया गया है। सरकार के इस आदेश पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का कहना है कि उन्होंने जनता से किया अपना वादा निभाया है। उन्होंने कहा कि पहले राज्य सरकार ने होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी को खत्म किया और अब ब्याज भी माफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह लगातार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संपर्क में थे। गौरतलब है कि इस साल मार्च में सरकार ने होल्डिंग टैक्स में कई गुना वृद्धि कर दी थी। इसे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयास के बाद हटा लिया गया। जिन लोगों ने इस दौरान होल्डिंग टैक्स नहीं अदा किया था। उन पर ब्याज लगा था। उसे भी माफ कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से जनता को बड़ी राहत मिली है।

इसे भी पढ़ें – परसुडीह थाना पुलिस ने व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोपी समेत दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल, चोरी के आरोप में एक किशोर भी पकड़ा गया

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply