Home > Health > जमशेदपुर : नर्स की लापरवाही से कट गया कीताडीह के रहने वाली किशोरी का हाथ, सदर अस्पताल में भर्ती होना महंगा पड़ा

जमशेदपुर : नर्स की लापरवाही से कट गया कीताडीह के रहने वाली किशोरी का हाथ, सदर अस्पताल में भर्ती होना महंगा पड़ा


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह की रहने वाली किशोरी 16 वर्षीय काली शर्मा ने यह भी नहीं सोचा था कि सदर अस्पताल में भर्ती होना इतना महंगा पड़ेगा। वह सदर अस्पताल का काफी नाम सुनती थीं। इसीलिए जब पेट दर्द को लेकर परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया तो उसने विरोध नहीं किया। लेकिन 21 जुलाई की रात जब उसे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया तो सुबह एक नर्स ने उसे दर्द कम करने के लिए जो इंजेक्शन दिया। वही उसके लिए काफी खतरनाक साबित हुआ। सदर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जब वह घर पहुंची तो उसे एहसास हुआ कि उसका दाहिना हाथ काम नहीं कर रहा है। दाहिने हाथ में कोई असर नहीं हो रहा है। परिजन काली को लेकर फिर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां से सिविल सर्जन ने उसे टीएमएच ले जाने की सलाह दी। टीएमएच में जांच के दौरान बताया गया कि स्थिति काफी गंभीर है। दाहिने हाथ में इंफेक्शन हो गया है। वह काम नहीं कर रहा है। उसे कोलकाता रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे कोलकाता ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसके हाथ को बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन कामयाब नहीं हुए और आखिरकार दाहिना हाथ काट दिया गया। अब परिजन नाराज हैं कि सदर अस्पताल के नर्स की वजह से उनकी बेटी की जिंदगी मुश्किल हो गई है।

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट

Leave a Reply