Home > Education > कक्षा 9 में गए कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों का मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल और दयानंद पब्लिक स्कूल से फीस नहीं दे पाने पर काट दिया गया नाम, मचा बवाल

कक्षा 9 में गए कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों का मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल और दयानंद पब्लिक स्कूल से फीस नहीं दे पाने पर काट दिया गया नाम, मचा बवाल

जमशेदपुर : कक्षा 9 में गए मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल और दयानंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का प्रबंधन ने फीस नहीं देने पर नाम काट दिया है। मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के शोभित महतो, देवराज कुंभकार, ज्योति महतो, मौमिता महतो और दयानंद पब्लिक स्कूल के अंगद बाउरी का नाम काटा गया है। इन विद्यार्थियों को उनके स्कूल में क्लास में खड़ा किया गया और फीस लाने के लिए प्रताड़ित किया गया। कहा गया की फीस नहीं देने पर इनका नाम काटा जा रहा है और आगे से यह लोग स्कूल ना आएं। इससे यह विद्यार्थी प्रताड़ित हुए हैं। विद्यार्थियों ने मामले की शिकायत जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार से की है। इसके बाद उमेश कुमार ने अभिभावकों के साथ बुधवार को साकची के डीसी ऑफिस पहुंचकर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया है। डॉक्टर उमेश कुमार का कहना है कि कमजोर वर्ग के इन छात्रों का एडमिशन आरटीई कानून के तहत हुआ था। इसमें राज्य सरकार का आदेश है कि कक्षा 8 तक किसी भी कमजोर वर्ग के विद्यार्थी से फीस नहीं ली जानी है। लेकिन, अब यह लोग कक्षा आठ पास कर चुके हैं। कक्षा 9 में चले गए हैं। इसलिए स्कूल प्रबंधन का कहना है कि अब इन्हें फीस देनी होगी। अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर उमेश कुमार का कहना है की नई शिक्षा नीति में केंद्र सरकार ने कक्षा 12 तक की शिक्षा को निशुल्क कर दिया है। इसलिए, जमशेदपुर में भी नई शिक्षा नीति के तहत इन विद्यार्थियों का नाम स्कूलों में लिखा जाए और उनको कक्षा 12 तक निशुल्क पढ़ाया जाए। इन विद्यार्थियों को फीस देने के लिए बाध्य नहीं किया जाए। गौरतलब है कि जमशेदपुर अभिभावक संघ इस मुद्दे पर कई बार डीसी ऑफिस पर धरना प्रदर्शन कर चुका है। लेकिन, अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से इन विद्यार्थियों को राहत देने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की जा सकी है। अब देखना है कि आगे इस मामले में क्या होता है।
इसे भी पढ़ें – एसएसपी प्रभात कुमार ने कदमा थाना का किया निरीक्षण, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के दिए निर्देश

You may also like
Jamshedpur Food Safety: जमशेदपुर में अंडे और मछली में मिले हानिकारक रंग, खाद्य सुरक्षा विभाग ने 24 से अधिक दुकानदारों पर लगाया जुर्माना
Jamshedpur Heavy Vehicle No Entry : धनतेरस और दिवाली पर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 6 से 9 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
Potka Illegal Liquor Raid : पोटका में अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तीन गांवों में भट्ठियां ध्वस्त; 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट
Jharkhand State Bar Counsel : झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नए अध्यक्ष बने अभय कुमार चतुर्वेदी, रिंकू भगत उपाध्यक्ष निर्वाचित