Home > Jamshedpur > सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा के नारों से गूंजी लौहनगरी, मनाया पैगंबर ए अकरम का जश्ने मिलाद

सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा के नारों से गूंजी लौहनगरी, मनाया पैगंबर ए अकरम का जश्ने मिलाद

मानगो के गांधी मैदान से शानो शौकत के साथ निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, धतकीडीह में हुआ समापन
जमशेदपुर :
मानगो के गांधी मैदान से गुरुवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस ए मोहम्मदी पूरी शान में शौकत और धूमधाम के साथ निकाला। जुलूस में तंजीम अहले सुन्नत के महासचिव मुफ्ती जिया उल मुस्तफा के साथ कई उलेमा आगे आगे चल रहे थे। पीछे दो पहिया वाहन पर सवार लोग थे।

इसके पीछे अकीदतमंद पैदल चल रहे थे। इसके पीछे दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहन थे। सबसे पीछे मिनी ट्रक पर सवार लोग रसूल की आमद मरहबा और सरकार की आमद मरहबा के नारे बुलंद कर रहे थे। पैगंबर हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही वसल्लम की आमद के नारों से माहौल गूंज रहा था। जिधर से जुलूस गुजरा वहां की रौनक बढ़ गई।

आम बागान में उलमा की तकरीर हुई। यहां गोलमुरी, टेल्को और भालूबासा का जुलूस पहुंचा। फिर सारा धतकीडीह पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। जुगसलाई, कीताडीह और मखदुमपुर से भी जुलूस निकालकर लोग धतकीडीह पहुंचे थे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद थी। मानगो के दाईगुट्टू हनुमान मंदिर के पास बड़ी संख्या में फोर्स लगाई गई थी। जिला प्रशासन ने मानगो चौक, बस स्टैंड गोल चक्कर, आमबागान, कीताडीह, जुगसलाई, परसुडीह, मानगो गांधी मैदान आदि इलाके में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे और बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी।
इसे भी पढ़ें – ड्रोन कैमरे से होगी ईद मिलादुन्नबी के जुलूस की निगरानी, एसएसपी ने मानगो समेत शहर के विभिन्न इलाकों का किया निरीक्षण

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13