Home > Crime > Jamshedpur : आदित्यपुर की युवती ने मानगो की युवती को पहले इंस्टाग्राम पर दी गाली, फिर जुबली पार्क बुलाकर किया हमला, घायल मानगो की युवती एमजीएम में भर्ती + वीडियो

Jamshedpur : आदित्यपुर की युवती ने मानगो की युवती को पहले इंस्टाग्राम पर दी गाली, फिर जुबली पार्क बुलाकर किया हमला, घायल मानगो की युवती एमजीएम में भर्ती + वीडियो

जमशेदपुर : आदित्यपुर की युवती ने रविवार को मानगो की युवती के साथ पहले इंस्टाग्राम पर गाली गलौज की। फिर जुबली पार्क बुलाकर उस पर हमला कर दिया। इस हमले में मानगो की युवती किरण भूमिज घायल हो गई है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि मारपीट करने के बाद आदित्यपुर की युवती अन्य युवतियों के साथ वहां से फरार हो गई। किरण भूमिज ने बताया कि आदित्यपुर की युवती ने इंस्टाग्राम पर उसके साथ गाली गलौज की थी। उसने आपत्ति जताई तो रविवार को जुबली पार्क में बात करने के लिए बुलाया। आदित्यपुर की युवती के साथ आधा दर्जन से अधिक युवतियां आई थीं। बातचीत के क्रम में सभी ने जुबिली पार्क के अंदर ही किरण भूमिज के साथ मारपीट शुरू कर दी। लेकिन, वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। किरण भूमिज वहां से निकलकर जब अपने घर जा रही थी तो जुबली पार्क के बाहर आदित्यपुर की युवतियों ने उसे फिर घेर लिया और उस पर हमला कर मारपीट शुरू कर दी। आदित्यपुर की युवती ने अपने हाथ में पहने कड़े से किरण भूमिज के सर पर वार कर दिया। इससे उसका सर फट गया। लहू लुहान हालत में उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किरण भूमिज का कहना है कि वह इस मामले की शिकायत पुलिस से करेगी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply