Home > Crime > वन विभाग ने सोनारी में छापामारी कर तेंदुए की खाल के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

वन विभाग ने सोनारी में छापामारी कर तेंदुए की खाल के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : वन विभाग ने सोनारी में छापामारी करते हुए के खाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इन्होंने कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी को छापामारी चल रही है। वन विभाग के रेंजर दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को बताया कि डीएफओ सबा आलम अंसारी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तेंदुए की खाल लेकर 10 करोड़ रुपए की डील कर रहा है।

इसके बाद डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की एक टीम बनाई गई। इसी सूचना के आधार पर वन विभाग की इस टीम ने छापामारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी मामले में वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है, जो गढ़वा में छापामारी कर रही है। जांच की जा रही है कि इस तस्कर गिरोह का सरगना कौन है।

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!