Home > Crime > वन विभाग ने सोनारी में छापामारी कर तेंदुए की खाल के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

वन विभाग ने सोनारी में छापामारी कर तेंदुए की खाल के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : वन विभाग ने सोनारी में छापामारी करते हुए के खाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। इन्होंने कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी को छापामारी चल रही है। वन विभाग के रेंजर दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को बताया कि डीएफओ सबा आलम अंसारी को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तेंदुए की खाल लेकर 10 करोड़ रुपए की डील कर रहा है।[metaslider id=56036]

इसके बाद डीएफओ के निर्देश पर वन विभाग की एक टीम बनाई गई। इसी सूचना के आधार पर वन विभाग की इस टीम ने छापामारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसी मामले में वन विभाग के अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है, जो गढ़वा में छापामारी कर रही है। जांच की जा रही है कि इस तस्कर गिरोह का सरगना कौन है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply