Home > Jamshedpur > 11 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति का बिष्टुपुर स्थित फिल्टर प्लांट, जल पुरुष सुबोध झा ने दी जानकारी

11 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति का बिष्टुपुर स्थित फिल्टर प्लांट, जल पुरुष सुबोध झा ने दी जानकारी

जमशेदपुर : बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष जल पुरुष सुबोध झा व संरक्षक कांग्रेस के नेता विनय सिंह ने रविवार को बिष्टुपुर स्थित बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। यहां ठेकेदार को उन्होंने तेजी से काम करने का निर्देश दिया। बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने बताया कि फिल्टर प्लांट का काम तेजी से चल रहा है। 11 महीने के अंदर फिल्टर प्लांट बनकर तैयार हो जाएगा। फिल्टर प्लांट बन जाने के बाद बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 1140 घरों की लगभग 20 हजार जनता को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा। गौरतलब है कि यह फिल्टर प्लांट एक करोड़ 88 लख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply