Home > Crime > कदमा के जयप्रभा नगर के रहने वाले किशोर का शव मानगो में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला, जांच में जुटी पुलिस

कदमा के जयप्रभा नगर के रहने वाले किशोर का शव मानगो में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के जयप्रभा नगर के रहने वाले किशोर लक्ष्मण मछुआ का शव बरामद हो गया है। लक्ष्मण मछुआ का शव मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड के साईं सूरज आश्रम के पास बरामद हुआ। लक्ष्मण मछुआ गुरुवार को स्नान के दौरान नदी में डूबा था। गुरुवार को पुलिस ने शव की तलाश नहीं शुरू की थी। इस पर परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह को इसकी सूचना दी थी। विकास सिंह ने एसएसपी से बात की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस शुक्रवार को हरकत में आई और शव की तलाश शुरू की गई। शव मानगो में बरामद हुआ। शव मिलने की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और लक्ष्मण के परिजनों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – स्वर्णरेखा नदी में डूबा कदमा के जयप्रकाश नगर का किशोर, अभी तक नहीं शुरू हुई खोजबीन

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO