Home > Railway > रांची रेलवे स्टेशन पर 15 से साल से साफ सफाई कर रहे 60 मजदूरों को ठेकेदार ने निकाला कर रहे थे ₹500 प्रति महीना मजदूरी बढ़ाने की मांग

रांची रेलवे स्टेशन पर 15 से साल से साफ सफाई कर रहे 60 मजदूरों को ठेकेदार ने निकाला कर रहे थे ₹500 प्रति महीना मजदूरी बढ़ाने की मांग

रांची : रांची रेलवे स्टेशन पर 15 साल से साफ सफाई का काम कर रहे 60 मजदूरों को काम से निकाल दिया गया है। यह मामला अब तूल पकड़ गया है। मजदूरों ने युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोशन के नेतृत्व में रांची रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक से मुलाकात की है और उनसे मामले की शिकायत की है। उनको बताया गया कि मजदूरों को ₹8000 प्रति महीना मजदूरी दी जाती थी। जबकि, सूत्रों के अनुसार पता चला है कि रेलवे से ठेकेदार को 16000 रुपए प्रति माह प्रति मजदूर मजदूरी मिलती थी। इस तरह ठेकेदार ₹8000 हड़प कर लेता था। मजदूरों ने जब मजदूरी ₹500 प्रति महीना बढ़ाने की मांग की तो उन्हें निकाल दिया गया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply