Home > Crime > उलीडीह के राजेंद्र नगर में हुए मनोज हत्याकांड में परिजन पहुंचे एसएसपी ऑफिस, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

उलीडीह के राजेंद्र नगर में हुए मनोज हत्याकांड में परिजन पहुंचे एसएसपी ऑफिस, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में गुरुवार की रात हुए मनोज हत्याकांड में अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने रामू, मंगला, कृष्णा और सोनू के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। लेकिन यह लोग खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस ने इनको नहीं पकड़ा है। मृतक मनोज की पत्नी सोनी देवी और अन्य परिजन शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचे और वहां ज्ञापन देकर मांग की कि आरोपियों रामू, मंगला, कृष्णा और सोनू को गिरफ्तार किया जाए। सोनी देवी ने बताया कि 30 अप्रैल को उनके पति का इन लोगों से झगड़ा हुआ था। तब इन लोगों ने धमकी दी थी कि अगर मकान में अपना हिस्सा नहीं छोड़ते हो तो जान से मार दिया जाएगा। पुश्तैनी मकान में इन लोगों से पति का विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात जब उसने अपने पति को फोन किया तो पति ने बताया था कि वह छुपा हुआ है और यही चारों आरोपी लाठी डंडा लेकर उसे मारने के लिए खोज रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- मजदूरी कर अपने घर जा रहा है घाटशिला के लूटी गांव का ठेका मजदूर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO