Home > Jamshedpur > Jamshedpur : ज़ाकिर नगर के इमामबारगाह में धूमधाम से मनाया गया पांचवें इमाम हजरत मोहम्मद बाकिर अलैहिस्सलाम का जन्मदिन, हुई महफ़िल

Jamshedpur : ज़ाकिर नगर के इमामबारगाह में धूमधाम से मनाया गया पांचवें इमाम हजरत मोहम्मद बाकिर अलैहिस्सलाम का जन्मदिन, हुई महफ़िल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में पांचवें इमाम हजरत मोहम्मद बाकिर अलैहिस्सलाम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।मानगो में ज़ाकिर नगर के हुसैनी मोहल्ला स्थित इमामबाड़ा हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में शुक्रवार की रात महफिल का आयोजन हुआ। इस महफिल में स्थानीय शायरों ने पांचवें इमाम की शान में कसीदे पढ़े। मस्जिद के पेश इमाम मौलाना जकी हैदर ने भी कसीदा पढ़ा। इस मौके पर एक क्विज का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुरआन करीम और इमाम मोहम्मद बाकिर अलैहिस्सलाम से जुड़े सवाल पूछे गए। बाद में केक काटा गया और सामूहिक दुआ में देश और दुनिया में अमन की दुआ मांगी गई। इस महफिल में पेश इमाम मौलाना जकी हैदर के अलावा करीम सिटी के प्रोफेसर आले अली, खुर्शीद अब्बास, इकबाल सिराज, अफसर हुसैन आदि ने भी कसीदे पढ़े। गौरतलब है कि इमाम मोहम्मद बाकिर अलैहिस्सलाम चौथे इमाम हजरत जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम के बेटे थे। हज़रत जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम तीसरे इमाम हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के बेटे थे। इमाम मोहम्मद बाकिर अलैहिस्सलाम का जन्म एक रजब सन 57 हिजरी को हुआ था। सात जिलहिज्जा सन 114 हिजरी में तत्कालीन खलीफा हिशाम बिन अब्दुल मलिक ने जहर देकर इमाम मोहम्मद बाकिर अलैहिस्सलाम को शहीद कर दिया था। इमाम मोहम्मद बाकिर अलैहिस्सलाम अपने वालिद हजरत जैनुल आबेदीन अलैहिस्सलाम की शहादत के बाद इमाम बने थे। उनकी इमामत 19 साल रही। इमाम मोहम्मद बाकिर अलैहिस्सलाम के बाद उनके बेटे इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम इमाम बने।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply