जमशेदपुर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। इस मौके पर मानगो के गांधी मैदान में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री, एसएसपी किशोर कौशल, डीसी मनीष कुमार और एसपी ऋषभ गर्ग और मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव मौजूद रहे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के हाथों 10 महिला सफाई कर्मियों को शाल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, एनयूएलएम की तीन महिला समूहों को 9 लाख रुपए का कर्ज का चेक भी दिया गया। सबर जनजाति की 10 महिलाओं के बीच साड़ी का भी वितरण हुआ। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा की सभी लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती मना रहे हैं। बापू ने सत्य और अहिंसा का रास्ता बनाया था। वह आज भी प्रासंगिक है। हमें उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। डीसी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आदर्श हमारे लिए प्रेरणा पुंज है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होने की बात कही।
10 महिला सफाई कर्मियों को शाल, Health Minister at the statue of President Mahatma Gandhi at Gandhi Maidan, In Jamshedpur Jharkhand, jamshedpur, Jamshedpur Jharkhand, JAMSHEDPUR news, Jamshesdpur News, Jharkhand, Jharkhand News, Mango., News Bee news, The birth anniversaries of Father of the Nation Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri are being celebrated with pomp. On this occasion, जमशेदपुर न्यूज़, तीन महिला समूहों को मिला 9 लाख रुपए का चेक, राष्ट्रपिता की जयंती के पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मानगो में सबर जनजाति की 10 महिलाओं को दी साड़ी




