Home > Jamshedpur > आजाद नगर थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा चौक पर बिरयानी लेने होटल में रुके ऑटो चालक को उस्तरा मार कर कर दिया घायल, जांच में जुटी पुलिस

आजाद नगर थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा चौक पर बिरयानी लेने होटल में रुके ऑटो चालक को उस्तरा मार कर कर दिया घायल, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर थाना क्षेत्र के बावनगोड़ा में गुरुवार को कुछ लोगों ने होटल में बिरयानी लेने रुके चालक मोहम्मद शहजाद को मारकर घायल कर दिया। घायल मोहम्मद शहजाद को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घायल के भाई मोहम्मद वारिस ने बताया उनका भाई शहजादा आटो चलाता है।

यह भी पढें – 14 जनवरी को दोमुहानी पर होगी गंगा आरती, आएंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

वह बिरयानी लेने के लिए होटल पर रुका था। तभी गुलरेज, शादाब, छोटू बच्चा और अडानी वहां पहुंच गए और बोले की आटो से वह बाइक को टक्कर मारकर आया है। शहजाद को मारा-पीटा और उस्तरा मारकर घायल भी कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply