Home > Education > Potka: खुखड़ासाई में डिग्री कॉलेज बनाने की घोषणा से इलाके में खुशी, शुक्रवार को होगा शिलान्यास

Potka: खुखड़ासाई में डिग्री कॉलेज बनाने की घोषणा से इलाके में खुशी, शुक्रवार को होगा शिलान्यास

पोटका:पोटका प्रखंड के खुखड़ासाई गांव में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास शुक्रवार को होगा। यह डिग्री कॉलेज 40 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखने के कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। शिलान्यास समारोह पोटका प्रखंड मैदान में शुक्रवारको दोपहर 11:40 पर होगा। अधिकारियों ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंपई सोरेन होंगे। वह डिग्री कॉलेज की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और मंत्री सत्यानंद भोक्ता विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में आने का न्योता सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, घाटशिला के विधायक राम रामदास सोरेन, जुगसलाई के विधायक मंगल कलिंदी, बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती और पोटका केविधायक संजीव सरदार भी मौजूद रहेंगे। चाकुलिया में भी मारबांध स्टेडियम मैदान में डिग्री कॉलेज का शिलान्यास होगा। यह दोनों डिग्री कॉलेज कोल्हन विश्वविद्यालय चाईबासा से संबद्ध होंगे। डिग्री कॉलेज बनने की घोषणा से पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है। सानग्राम में छात्रों ने एक जगह एकत्र होकर जश्न मनाया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply