Home > Jamshedpur > 90 करोड़ के साथ गिरगिट मकड़ी और अन्य कीड़ों की तस्करी कि आरोपी को जमशेदपुर कोर्ट से मिली जमानत

90 करोड़ के साथ गिरगिट मकड़ी और अन्य कीड़ों की तस्करी कि आरोपी को जमशेदपुर कोर्ट से मिली जमानत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पुरी आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस में लगभग 90 करोड़ रुपए के वन्यजीवों के साथ पकड़ी गई महिला देवी चंद्रा को बुधवार को न्यायालय ने जमानत दे दी है। ट्रेन में यह महिला सांप, गिरगिट, मकड़ी और कीड़ों की तस्करी कर रही थी। इसी आरोप में इसे गिरफ्तार किया गया था। महिला देवी चंद्रा पुणे की रहने वाली है। बताते हैं कि वन विभाग ने समय रहते अदालत में आरोप पत्र दाखिल नहीं किया। इसी का फायदा देवी चंद्र को मिला और उसे सीआरपीसी की धारा 167 (2) के तहत जमानत मिल गई। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आदित्य कुमार की अदालत में देवी चंद्रा का केस चल रहा था। वहीं से उसे जमानत मिली है। देवी चंद्रा का केस अधिवक्ता दीपा सिंह और सुधा सिंह लड़ रही थीं। दीपा सिंह व सुधा सिंह ने जमानत याचिका दायर की थी। गौरतलब है कि 6 नवंबर को आरपीएफ ने देवी चंद्रा को पुरी आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस से सांप, गिरगिट, मकड़ी और अन्य वन्यजीवों के साथ पकड़ा था। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया था कि जब्त किए गए जीवों की कीमत लगभग ₹90 करोड़ रुपए है।
यह भी पढें –बिष्टुपुर में टीएसयूआईएसएल के कर्मचारियों के लिए प्रबंधन व श्रमिक यूनियन के बीच हुआ वेज समझौता, 2024 तक के लिए लागू + वीडियो

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा