Home > Crime > एसएसपी ने बर्मामाइंस थाने का किया निरीक्षण लंबित, घटनाओं का जल्द खुलासा करने का निर्देश

एसएसपी ने बर्मामाइंस थाने का किया निरीक्षण लंबित, घटनाओं का जल्द खुलासा करने का निर्देश

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : एसएसपी प्रभात कुमार ने गुरुवार को बर्मामाइंस थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के सभी रजिस्टर और अभिलेखों की गहनता से जांच की। लंबित घटनाओं का खुलासा करने का निर्देश दिया। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और परिसर को साफ सुथरा रखने को भी कहा। जब एसएसपी प्रभात कुमार बर्मामाइंस थाने का निरीक्षण कर रहे थे। उसी समय बर्मामाइंस थाना क्षेत्र का एक भुक्तभोगी अविनाश कुमार शिकायत लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचा था। अविनाश कुमार का कहना है कि बर्मामाइंस थाने के दरोगा उसे परेशान कर रहे हैं। उसके घर में 31 दिसंबर को चोरी हुई थी। अभी तक घटना का खुलासा नहीं किया और जब भी वह इस समस्या को लेकर थाने जाता है। उससे कोई बात नहीं करता। उसे भगा दिया जाता है। घटना के आईओ (इंक्वायरी ऑफिसर) उसका फोन भी नहीं उठा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- 90 करोड़ के साथ गिरगिट मकड़ी और अन्य कीड़ों की तस्करी कि आरोपी को जमशेदपुर कोर्ट से मिली जमानत

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply