Home > Crime > टेल्को थाना पुलिस ने एक दुकान से 12 गैस चूल्हा चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

टेल्को थाना पुलिस ने एक दुकान से 12 गैस चूल्हा चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: टेल्को थाना पुलिस ने घोड़ाबांधा के राधिका गार्डन के रहने वाले हरकीरत सिंह की दुकान से 12 गैस चूल्हा चोरी करने के आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम सूरज गोप है। वह खडंगाझाड़ का रहने वाला है। सूरज गोप हरकीरत सिंह की दुकान में काम करता था। सूरज गोप ने बताया कि हरकीरत सिंह 2 महीने से उसकी सैलरी नहीं दे रहा था। उसे पैसे का काम था। इसीलिए उसने दुकान से 12 गैस चूल्हे पार कर दिए। चोरी की घटना 11 फरवरी को हुई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल की और सूरज गोप को गिरफ्तार कर जेल भेजा। टेल्को थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी सुधांशु जैन ने यह जानकारी दी। इस मौके पर थाना प्रभारी रणविजय शर्मा, पुलिस अवर निरीक्षक रंजन पासवान, रमेश कुमार, जय कांत कुमार राय और गिरींद्र ठाकुर भी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें –एमजीएम अस्पताल में महिला मरीज से छेड़खानी करते पकड़े गए युवक की धुनाई, साकची पुलिस को सौंपा

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा