Home > Jamshedpur > जेएनएसी ने सोनारी व गोलमुरी इलाके में नक्शा विचलन वाली 5 इमारतों को किया सील

जेएनएसी ने सोनारी व गोलमुरी इलाके में नक्शा विचलन वाली 5 इमारतों को किया सील

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌‌: जेएनएसी ने सोनारी और गोलमुरी इलाके में अभियान चलाकर नक्शा विचलन वाली 5 इमारतों को सील किया है। गोलमुरी चौक पर पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल को सील किया गया। इसी तरह टुइलाडूंगरी में होल्डिंग संख्या 18 पर एक बिल्डिंग की चौथी और पांचवी मंजिल सील कर दी गई। सोनारी में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की पांचवीं मंजिल को सील किया गया। सोनारी में ही एक अन्य बिल्डिंग की तीसरी और चौथी मंजिल को सील किया गया है। इसी तरह, सोनारी में एक अन्य बिल्डिंग को भी सील किया गया। इसकी भी तीसरी और चौथी मंजिल को सील किया गया। इस तरह कुल पांच नक्शा विचलन वाली इमारतों को सील किया गया है। इन इमारतों में नक्शे के विरुद्ध निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण कार्य बंद करा दिया गया है। यह कार्रवाई जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर नगर प्रबंधक सोनल सिंहं ज्वाय गुड़िया आदि ने की है।
इसे भी पढ़ें-टेल्को थाना पुलिस ने एक दुकान से 12 गैस चूल्हा चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा