Home > Crime > बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना डैम के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, उलीडीह के दो युवक घायल

बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना डैम के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, उलीडीह के दो युवक घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना डैम के पास एक तेज रफ्तार कार ने मंगलवार को एक बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार उलीडीह के रहने वाले विक्की बास्के और पवन घायल हुए हैं। दोनों को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा है। विक्की बास्के ने बताया कि वह और पवन उलीडीह बस्ती के रहने वाले हैं। वह लोग अपने दोस्तों के साथ डिमना डैम घूमने गए थे। वापस लौट रहे थे। तभी यह सड़क हादसा हुआ।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत