Home > Crime > तिरिलडीह गांव के व्यक्ति की रैयती जमीन पर कब्जा कर अवैध खनन कर रहा टेल्को का व्यक्ति, डीसी से शिकायत

तिरिलडीह गांव के व्यक्ति की रैयती जमीन पर कब्जा कर अवैध खनन कर रहा टेल्को का व्यक्ति, डीसी से शिकायत

जमशेदपुर : पोटका थाना क्षेत्र के तिरिलडीह गांव के रहने वाले बयार सिंह सरदार की जमीन पर टेल्को के जेम्को के रहने वाले मिंटू सिंह ने अवैध कब्जा कर लिया है। बयार सिंह सरदार का आरोप है कि मिंटू सिंह उनकी जमीन पर अवैध खनन कर रहा है और क्रशर चला रहा है। बयार सिंह सरदार ने जब इसका विरोध किया तो उसे डांट-डपटकर भगा दिया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पोटका थाने में इसकी शिकायत हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बयार सिंह सरदार ने सामाजिक सेवा संघ के बैनर तले साकची स्थित डीसी ऑफिस में जाकर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को ज्ञापन सौंपा और इंसाफ की मांग की।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply