Home > Jamshedpur > तांबरम से तिनसुकिया जा रही तिनसुकिया एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान टाटानगर में पटरी के नीचे चला गया यात्री, आरपीफ की महिला जवान ने बचाया

तांबरम से तिनसुकिया जा रही तिनसुकिया एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान टाटानगर में पटरी के नीचे चला गया यात्री, आरपीफ की महिला जवान ने बचाया

जमशेदपुर : तमिलनाडु के चेन्नई के करीब तांबरम स्टेशन से असम के तिनसुकिया रेलवे स्टेशन जा रही तिनसुकिया एक्सप्रेस में चलने के दौरान टाटानगर रेलवे स्टेशन पर एक हादसा हो गया। जब ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली तो एक यात्री ने इस पर चढ़ने की कोशिश की। ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में यात्री का पैर फिसल गया और वह पटरी के नीचे चला गया। उसकी जान जोखिम में थी। उसे पटरी के नीचे जाता देख आरपीएफ की महिला जवान एसआर कुमारी फौरन हरकत में आ गईं और फुर्ती दिखाते हुए यात्री को पटरी के नीचे से ऊपर प्लेटफार्म पर खींच लिया। इस तरह यात्री की जान बची। यात्री की जान बचाने पर आरपीफ के अधिकारियों ने आरपीएफ की महिला जवान एसआर कुमारी की प्रशंसा की है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply