Jamshedpur (Jharkhand) : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कोल्हान प्रमंडल कार्यालय में बुधवार को राज्य कमेटी और कोर टीम की बैठक के बाद एक महत्वपूर्ण बैठक (Jamshedpur RJD Meeting ) आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी 5 अप्रैल 2026 को रांची के करनिवाल हॉल में होने वाले कार्यक्रम (Jamshedpur RJD Meeting) को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव शामिल होंगे।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 अप्रैल को सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए कोल्हान प्रमंडल के सभी जिला अध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
निर्णय के अनुसार, कोल्हान क्षेत्र से करीब 1000 कार्यकर्ताओं को रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत विभिन्न जिलों में परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित की गई है—
* पूर्वी सिंहभूम से जिला अध्यक्ष शंभू चौधरी द्वारा 30 गाड़ियों की व्यवस्था की जाएगी, जो आमबागान मैदान से रवाना होंगी।
* सरायकेला-खरसावां से जिला अध्यक्ष बैजू कुमार 15 गाड़ियों और 3 बसों की व्यवस्था करेंगे, जो आदित्यपुर-2 और गम्हरिया से प्रस्थान करेंगी।
* पश्चिमी सिंहभूम से जिला अध्यक्ष पशुपति नाइक 5 गाड़ियों के साथ चाईबासा से कार्यकर्ताओं को लेकर जाएंगे।
* बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सिन्नू पांडेय लगभग 100 कार्यकर्ताओं के साथ भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
* सरायकेला-खरसावां के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह भी करीब 100 कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
यह बैठक राजद झारखंड के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष श्रीराम यादव, महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह यादव, सचिव राजेश यादव, परिवहन जिला अध्यक्ष परवेज अहमद, व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सकलेश यादव, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह और प्रदेश सचिव देवनंदन प्रसाद सहित कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि रांची में होने वाले इस कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाएगा, साथ ही सामाजिक न्याय की आवाज को और मजबूत किया जाएगा।
