Home > Crime > जमशेदपुर: चक्रधरपुर के पूसालोटा में युवती की हत्या, अर्द्ध नग्न शव बरामद

जमशेदपुर: चक्रधरपुर के पूसालोटा में युवती की हत्या, अर्द्ध नग्न शव बरामद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पूसालोटा के डूंगरी में एक युवती की हत्या कर दी गई है। हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया गया है। गुरुवार को पुलिस ने झाड़ियों से युवती का अर्धनग्न शव बरामद किया है। शव देखने से लगता है कि किसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है और फिर गला दबाकर पत्थर से कूच कर हत्या कर दी। युवती के सर और चेहरे पर जख्म के निशान हैं। शव मिलने के बाद पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद ही पता चल पाएगा की युवती की हत्या क्यों की गई। पोस्टमार्टम से इस बात की पुष्टि हुई है कि युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है या नहीं। पुलिस अब तक शव की पहचान भी नहीं करा पाई है। कई लोगों को बुलाकर शव दिखाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे तलाश रही है। माना जा रहा है कि जन्माष्टमी मेले में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस को कुछ सुराग मिल सकता है। रविवार को चक्रधरपुर में साप्ताहिक बाजार लगती है। बाजार में इलाके के ग्रामीण खरीदारी के लिए आते हैं। जन्माष्टमी मेले के दौरान यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। पुलिस इन कैमरा को खंगाल रही है।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply