Home > Jamshedpur > टाटानगर स्टेशन का होगा मेगा ट्रांसफॉर्मेशन: 400 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, झारखंड को मिलेगा नया रेल हब

टाटानगर स्टेशन का होगा मेगा ट्रांसफॉर्मेशन: 400 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, झारखंड को मिलेगा नया रेल हब

जमशेदपुर : झारखंड के टाटानगर रेलवे स्टेशन (Tatanagar Railway Station) का चेहरा अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाले इस प्रमुख स्टेशन पर 400 करोड़ रुपये की लागत से वंदे भारत डिपो और मॉडर्न कोचिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना की घोषणा दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने शनिवार को की।

वे टाटानगर स्टेशन ( Tatanagar Railway Station) के री-डेवलपमेंट कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद विद्युत वरण महतो ने स्टेशन के सेकंड एंट्री गेट (बर्मामाइंस छोर) पर किया। इस मौके पर चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

सांसद विद्युत वरण महतो ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री के प्रयास से टाटानगर का आधुनिकीकरण तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि सेकंड एंट्री गेट पर 284 करोड़ रुपये की लागत से कार्य शुरू हो चुका है, जबकि पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 550 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सांसद ने यह भी कहा कि जल्द ही टाटानगर स्टेशन को ए-प्लस श्रेणी का दर्जा दिया जाएगा।

भविष्य में बनने वाला वंदे भारत कोचिंग डिपो और मॉडर्न कोचिंग कॉम्प्लेक्स टाटानगर को ईस्टर्न इंडिया का प्रमुख रेल हब बनाएगा। साथ ही, मालगाड़ियों के संचालन के लिए अलग फ्रेट यार्ड भी तैयार किया जाएगा, जिससे यात्री और माल गाड़ियों की गति दोनों में सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस की हरकत से महिला स्कूटी सवार घायल, जम कर हुआ हंगामा+VDO

दक्षिण पूर्व रेलवे के जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि यह प्रोजेक्ट अमृत भारत योजना के तहत किया जा रहा है। फिलहाल स्टेशन पर पांच प्लेटफॉर्म हैं, जबकि परियोजना पूरी होने के बाद प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़कर दस हो जाएगी। स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में छह मंजिला आधुनिक भवन और मुख्य परिसर में तीन मंजिला भवन बनेगा, जिसमें लिफ्ट, एस्केलेटर, वेटिंग लाउंज, मॉडर्न टिकट काउंटर जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।

उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटित राष्ट्रीय रेलवे री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा है और इसे अगले 36 महीनों में पूरा किया जाएगा। परियोजना पूरी होने के बाद टाटानगर स्टेशन को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाला मॉडर्न रेलवे हब बना दिया जाएगा।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply