Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बच्ची को 48 घंटे के अंदर बरामद करने वाले टाटानगर जीआरपी थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी हुए सम्मानित+ वीडियो

Jamshedpur: बच्ची को 48 घंटे के अंदर बरामद करने वाले टाटानगर जीआरपी थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी हुए सम्मानित+ वीडियो

जमशेदपुर की सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने जीआरपी को दी बधाई

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन से 8 माह की बच्ची का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर टाटानगर जीआरपी थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी ने बच्ची को गम्हरिया से बरामद कर लिया था। उनकी इस सफलता पर जमशेदपुर की सामाजिक संस्था ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने शनिवार को उन्हें सम्मानित किया है। ट्रस्ट की एक टीम सैयद आसिफ अख्तर के नेतृत्व में टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंची और जीआरपी थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी को सम्मानित किया। इस टीम में ट्रस्ट के अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी के अलावा आजाद नगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान, पारडीह दुर्गा पूजा समिति के अपूर्व पाल, समाजसेवी मोइनुद्दीन अंसारी, विवेकानंद स्कूल की प्रधानाचार्या डॉक्टर निधि श्रीवास्तव, मिराकी एनजीओ की सचिव रीता पात्रा भी मौजूद रहीं। बच्ची के बरामद होने पर जीआरपी थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक ज्योति लाल रजवार, पुलिस अवर निरीक्षक जीतराम उरांव और महिला सहायक निरीक्षक शकीला खातून आरपीफ की अंजुम निशां आदि को भी मुबारकबाद दी गई और सभी को शाल ओढ़ाकर फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया। रेल एसपी अपने कार्यालय में नहीं थे। इस पर उन्हें फोन पर बधाई दी गई।

 

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply