Home > Entertainment > Jamshesdpur: 20 जनवरी को जमशेदपुर आ रही हैं ‘मैंने प्यार किया’ की हीरोइन भाग्यश्री+ वीडियो

Jamshesdpur: 20 जनवरी को जमशेदपुर आ रही हैं ‘मैंने प्यार किया’ की हीरोइन भाग्यश्री+ वीडियो

टेल्को में होगा बिगेस्ट फेस्ट झारखंड का ग्रैंड फिनाले

जमशेदपुर: सुपरहिट फिल्म ‘मैने प्यार किया किया’ की हीरोइन भाग्यश्री 20 जनवरी को जमशेदपुर आ रही हैं। वह जमशेदपुर में टेल्को में आयोजित होने वाले झारखंड बिगेस्ट फेस्ट के ग्रैंड फिनाले में शामिल होंगी। इस झारखंड बिगेस्ट फेस्ट का टोटल प्राइस मनी 2 लाख रुपए है। इसके लिए ऑडिशन का काम चल रहा है। शनिवार को बिष्टुपुर के माइकल जान ऑडिटोरियम में डांस झारखंड डांस, वायस ऑफ झारखंड और मिस्टर, मिसेज एंड मिस झारखंड का ऑडिशन किया गया। यह आडिशन सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया की तरफ से आयोजित किया गया। संस्था के चेयरमैन भरत सिंह ने बताया कि इसके पहले 26 नवंबर को धनबाद के यूनियन क्लब में पहला आडिशन और 3 दिसंबर को रांची के गुरुद्वारा स्टेशन रोड के होटल सेनेट में दूसरा ऑडिशन हो चुका है। इस कार्यक्रम में सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के अध्यक्ष के अलावा संजीव मिश्रा, राजेश सिंह, मोहम्मद सागर, वकार, अमित शर्मा, लखविंदर सिंह, संजीत कुमार आदि मौजूद थे।

 

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply