Home > Crime > Jamshedpur Railway News : टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के AC कोच में मिली अवैध शराब, RPF ने अटेंडेंट को पकड़ा

Jamshedpur Railway News : टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के AC कोच में मिली अवैध शराब, RPF ने अटेंडेंट को पकड़ा

Jamshedpur (Jharkhand) : ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की ओर से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई (Jamshedpur Railway News) की गई है। शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 की सुबह टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में जांच के दौरान अवैध शराब बरामद (Jamshedpur Railway News) की गई। इस मामले में ट्रेन के एसी कोच में तैनात एक अटेंडेंट को पकड़ा गया।

बताया जा रहा है कि रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने ट्रेन के एसी कोच संख्या A-1 में जांच की। इसी दौरान वहां तैनात कोच अटेंडेंट के पास से अवैध शराब मिली। इसके बाद आरपीएफ ने संबंधित कर्मचारी को पकड़ लिया।

मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पकड़े गए कर्मचारी को आबकारी विभाग, जमशेदपुर के हवाले कर दिया गया। रेलवे सुरक्षा बल ऑपरेशन सतर्क के तहत ट्रेनों में अवैध गतिविधियों पर नजर रख रहा है। इस अभियान का उद्देश्य रेल यात्रा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Tata Motors : टाटा मोटर्स अस्पताल के कर्मचारियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी

You may also like
Jamshedpur Tata Motors : टाटा मोटर्स अस्पताल के कर्मचारियों के लिए बस सेवा शुरू, यूनियन की मांग पर प्रबंधन ने दी मंजूरी
Jamshedpur Durga Puja : दुर्गा पूजा को लेकर डीसी-एसएसपी ने किया पंडालों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
Latehar Police Suspension : लातेहार में आदिवासी महिला से कथित मारपीट और दुर्व्यवहार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
₹1.27 Lakh Fraud Financial Fraud Cheating Case : मानगो के संकोसाई में अजय रजक से 1.27 लाख रुपये की कथित ठगी

Leave a Reply