Home > Crime > Jamshesdpur Crime: बेटों के ख्याल रखने की बात सुसाइड नोट में लिखकर टाटा स्टील के कर्मचारी ने शास्त्री नगर में लगा ली फांसी

Jamshesdpur Crime: बेटों के ख्याल रखने की बात सुसाइड नोट में लिखकर टाटा स्टील के कर्मचारी ने शास्त्री नगर में लगा ली फांसी

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 4 के रहने वाले टाटा स्टील कर्मी चंदन कुमार सिंह ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। चंदन कुमार सिंह की उम्र 44 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि आखिर चंदन कुमार सिंह ने किस लिए फांसी लगाई है। चंदन कुमार सिंह के मामा कृष्णानंद सिंह ने पुलिस को बताया है कि मरने से पहले चंदन कुमार सिंह ने एक सुसाइड नोट लिखा है। इस सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि वह अपनी मर्जी से फांसी लगा रहे हैं। उन्होंने फांसी लगाने का कारण पारिवारिक विवाद बताया। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा कि उनके दोनों बच्चे साहिल और मिस्टी का ख्याल रखना। गौरतलब है कि जमशेदपुर में आत्महत्या का ग्राफ काफी ऊंचा है।

You may also like
Chakradharpur Railway Division Transferचक्रधरपुर रेल मंडल के मेडिकल विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला; टाटानगर समेत कई जगह बदली जिम्मेदारी
Jamshedpur Heavy Vehicle No Entry : धनतेरस और दिवाली पर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 6 से 9 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
Chakradharpur Railway Division Train Cancellation : चक्रधरपुर रेल मंडल में 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 4 से 12 नवंबर तक टाटानगर समेत इन रूटों पर यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Potka Illegal Liquor Raid : पोटका में अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तीन गांवों में भट्ठियां ध्वस्त; 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट