Home > Business > टाटा मोटर्स कर्मियों को इस बार नहीं मिला सेफ्टी इंडेक्स का पैसा, 5500 कर्मचारियों का काटा गया 66 लाख रुपया, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने उठाए सवाल

टाटा मोटर्स कर्मियों को इस बार नहीं मिला सेफ्टी इंडेक्स का पैसा, 5500 कर्मचारियों का काटा गया 66 लाख रुपया, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने उठाए सवाल

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के मजदूरों को इस महीने वेतन में सेफ्टी इंडेक्स का पैसा नहीं मिला। मजदूरों को हर महीने सेफ्टी इंडेक्स के तौर पर ₹1200 मिलते थे। लेकिन इस बार पेमेंट स्लिप में सेफ्टी इंडेक्स का कॉलम नहीं है। इससे कर्मचारियों में काफी रोष है। कर्मचारियों ने मामले की शिकायत टेल्को वर्कर्स यूनियन से की है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने टाटा मोटर्स प्रबंधन पर सवाल खड़े किए हैं। टाटा मोटर्स में लगभग 5500 कर्मचारियों का तकरीबन 66 लाख रुपया काटा गया है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि अगस्त महीने में फाइनल डिवीजन में जो एक्सीडेंट हुआ था कर्मचारी और मजदूरों को उसी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। प्रबंधन ने सेफ्टी इंडेक्स में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि इस महीने नहीं दी है। प्रोत्साहन राशि समाप्त कर दी है। जबकि दुर्घटना में जो लोग दोषी पाए गए हैं। वह सभी प्रबंधन के अधिकारी हैं। सभी अफसर ग्रेड के हैं। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब गाड़ी में एबीएस सिस्टम लगा है, तो ब्रेक फेल होने का कोई सवाल ही नहीं है। फैक्ट्री इंस्पेक्टर की जांच में भी पता चला है कि प्रबंधन के लोग दोषी हैं। प्रबंधन के अधिकारियों को सजा के तौर पर सस्पेंड भी किया गया है। लेकिन फिर भी कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई का पैसा काटा जा रहा है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों की मांग है कि कर्मचारियों को सेफ्टी इंडेक्स का पैसा दिया जाए।
इसे भी पढ़ें – स्थाईकरण व 20 प्रतिशत बोनस को लेकर डीएलसी ने टाटा मोटर्स प्रबंधन को टेल्को वर्कर्स यूनियन से वार्ता करने का दिया निर्देश

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत