Home > Business > पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के टाटा मोटर्स के अधिकारी को पत्र लिखने से वेतन में सेफ्टी इंडेक्स के 5500 रुपए की कटौती का मामला गरमाया, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने उठाई कर्मचारियों को रकम वापस देने की मांग

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के टाटा मोटर्स के अधिकारी को पत्र लिखने से वेतन में सेफ्टी इंडेक्स के 5500 रुपए की कटौती का मामला गरमाया, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने उठाई कर्मचारियों को रकम वापस देने की मांग

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने टाटा मोटर्स कर्मचारियों के वेतन से सेफ्टी इंडेक्स का 5500 रुपए काटने का मामला उठाते हुए यूनियन के टाटा मोटर्स के अधिकारी विशाल बादशाह को पत्र लिखा है। इसके बाद, यह मामला गर्मा गया है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी का कहना है कि सेफ्टी इंडेक्स की जो रकम काटी गई है। वह मजदूरों के खाते में वापस कर दी जाए। टेल्को वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी हर्षवर्धन ने कहा कि टाटा मोटर्स में मजदूरों का प्रतिनिधित्व करने वाली जो यूनियन है वह फर्जी यूनियन है। वह अधिकृत नहीं है। इस यूनियन का निर्माण प्रबंधन के निरीक्षण में हुआ है। यह यूनियन मजदूरों की समस्या को नहीं उठाता। बल्कि प्रबंधन की तरफदारी करता है। मजदूरों द्वारा निष्पक्ष चुनाव से चुनी गई यूनियन टेल्को वर्कर्स यूनियन है। जो मजदूरों का प्रतिनिधित्व करती है, और मजदूरों के हितों के लिए उनकी समस्याओं को लगातार उठा रही है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे और हर्षवर्धन ने टाटा मोटर्स प्रबंधन से कहा है कि टेल्को वर्कर्स यूनियन निबंधन संख्या 98 टाटा मोटर्स के मजदूरों की आत्मा है और इस यूनियन को खत्म करने का प्रयास हमेशा असफल रहेगा।
इसे भी पढ़ें –टाटा मोटर्स कर्मियों को इस बार नहीं मिला सेफ्टी इंडेक्स का पैसा, 5500 कर्मचारियों का काटा गया 66 लाख रुपया, टेल्को वर्कर्स यूनियन ने उठाए सवाल

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप