Home > Jamshedpur > Tata Guva Passenger : ट्रेन पर हड़बड़ी में बैग छोड़ कर आदित्यपुर में उतर गई थी छात्रा, आरपीएफ ने लौटाया

Tata Guva Passenger : ट्रेन पर हड़बड़ी में बैग छोड़ कर आदित्यपुर में उतर गई थी छात्रा, आरपीएफ ने लौटाया

Jamshedpur : ( Tata Guva Passenger Train) गोलपहाड़ी की रहने वाली एक छात्रा रीतिका पॉल हड़बड़ी में टाटा-गुवा पैसेंजर ट्रेन में अपना बैग छोड़ कर आदित्यपुर स्टेशन पर उतर गई थी। बाद में छात्रा को अपना बैग छूट जाने का एहसास हुआ तो उसने मामले की शिकायत टाटानगर आरपीएफ से की। रेल मदद ऐप पर भी मदद की गुहार लगाई। इसके बाद आरपीएफ सक्रिय हो गई और जवानों ने ट्रेन में रखा छात्रा का बैग चाईबासा में उतार लिया। बाद में छात्रा रीतिका पॉल को आरपीएफ के टाटानगर ऑफिस बुला कर बैग उसके सुपुर्द कर दिया है।

इसे भी पढ़ें – Jugsalai Man Arrested : जुगसलाई में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था बदमाश, पुलिस ने धर दबोचा

Tata Guva Passenger :  जाना था धालभूमगढ़, गलत ट्रेन में चढ़ गई 

रीतिका पॉल ने बताया कि यह घटना 13 फरवरी की है। रीतिका पॉल को धालभूमगढ़ जाना था। मगर, वह समझ नहीं पाई और टाटा-गुवा पैसेंजर ट्रेन (Tata Guva Passenger Train) में गलती से चढ़ गई। ट्रेन जब आदित्यपुर पहुंची तो स्टेशन देख कर उसे गलती का एहसास हुआ कि वह गलत ट्रेन में चढ़ गई है। वह घबरा गई थी और जल्दबाजी में बैग सीट पर ही छोड़ कर स्टेशन पर उतर गई थी। ट्रेन में छूटा हुआ बैग वापस मिल जाने पर वह काफी खुश है। बैग में रखा सारा सामान सही सलामत है।

इसे भी पढ़ें – Kadma Man Arrested : कदमा में आपराधिक घटना की साजिश रच रहे दो बदमाश गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

अच्छा काम कर रही आरपीएफ 

इधर बीच कई यात्रियों को आरपीएफ ने ट्रेन या प्लेटफार्म पर छूटा सामान वापस दिया है। आरपीएफ के इस काम से यात्री काफी खुश हैं। आरपीएफ ने इस बीच अपनी छवि बेहतर की है और आरपीएफ की कार्रवाई से यात्री खुश हैं। आरपीएफ यात्रियों की सुविधा के लिए कई अभियान चला रही है।

You may also like
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Tatanagar Train Cancelled : टाटानगर से चलने वाली ट्रेनों समेत 11 जोड़ी ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Tatanagar Railway News : टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा जांचने पहुंचे रेल एसपी