Home > Jamshedpur > जमशेदपुर: स्वीडन में कुरान जलाए जाने और इंदौर में नबी करीम का अपमान करने पर जाकिर नगर में तंजीम अहले सुन्नत ने किया प्रदर्शन+ वीडियो

जमशेदपुर: स्वीडन में कुरान जलाए जाने और इंदौर में नबी करीम का अपमान करने पर जाकिर नगर में तंजीम अहले सुन्नत ने किया प्रदर्शन+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : स्वीडन में कुरान जलाए जाने और इंदौर में नबी करीम का अपमान करने के मामले में मुसलमानों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मानगो के जाकिर नगर रोड नंबर 7 में तंजीम अहले सुन्नत ने शुक्रवार की नमाज के बाद एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में स्वीडन का झंडा जलाया गया। तंजीम अहले सुन्नत के मौलाना शमशाद ने बताया कि स्वीडन में खुलेआम कुरान जलाया गया और वहां की हुकूमत ने इसकी इजाजत दी।

तंजीम अहले सुन्नत के मौलाना शमशाद

उनकी मांग है कि जिन लोगों ने कुरान जलाया है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि कुरान मुसलमानों की पवित्र किताब है। इसका अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हाजी शमशाद ने कहा कि शाहरुख खान की फिल्म पठान के खिलाफ इंदौर में जो प्रदर्शन आयोजित किया गया था उसमें भी पैग़ंबरे अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे गए। हाजी शमशाद ने कहा कि उन्हें पठान फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन, विरोध प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के नेताओं ने पैगंबर अकरम हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ जो अपमानजनक शब्द कहे हैं वह बर्दाश्त के काबिल नहीं हैं। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार प्रदर्शन के दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के खिलाफ बोलने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करे और उन्हें जेल भेजे।
इसे भी पढ़ें – मानगो में स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरने पर बैठी सहिया दीदियों ने मांग नहीं माने जाने पर दी डीसी ऑफिस के घेराव की चेतावनी

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply