Home > Jamshedpur > CM हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर डीसी पूर्वी सिंहभूम व डीसी सरायकेला ने बिष्टुपुर समेत विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

CM हेमंत सोरेन के कार्यक्रम को लेकर डीसी पूर्वी सिंहभूम व डीसी सरायकेला ने बिष्टुपुर समेत विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जमशेदपुर के 30 जनवरी और 31 जनवरी को प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम के डीसी विजया जाधव और सरायकेला के डीसी अरवा राजकमल ने संयुक्त रूप से बिष्टुपुर समेत शहर के विभिन्न इलाकों में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। डीसी पूर्वी सिंहभूम और डीसी सरायकेला पहले बिष्टुपुर के गोपाल मैदान पहुंचे। यहां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद कदमा के डीबीएमएस गए। यहां पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। बैठक स्थल का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा शहीद निर्मल महतो समाधि स्थल का जायजा लिया गया। यहां भी सीएम पहुंचेंगे। गोपाल मैदान में निरीक्षण के दौरान एडीएम विधि व्यवस्था नंदकिशोर लाल, डीटीओ दिनेश रंजन, एसडीओ घाटशिला सत्यवीर रजक और एसडीओ सरायकेला भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। बैठक स्थल पर वाहनों की पार्किंग के अलावा सीएम के दौरे के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर डीएसपी ट्रैफिक को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें –मानगो में स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरने पर बैठी सहिया दीदियों ने मांग नहीं माने जाने पर दी डीसी ऑफिस के घेराव की चेतावनी

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply