Ranchi : भारत के प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क (Tanishq) ने इस त्योहार सीजन में (Ranchi Jewellery Market) अपना नया और मनमोहक ‘मृगांक (Mrigaank)’ कलेक्शन लॉन्च किया है। टाटा समूह (Tata Group) की इस ब्रांड ने पौराणिक और कल्पनाशील दुनिया से प्रेरित इस कलेक्शन में तैरते महल, रहस्यमयी जीव और दिव्य उद्यानों की झलक को सोने के आभूषणों में पिरोया है।
भारतीय परंपरा में कहानी कहने और प्रतीकों की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए, तनिष्क ने इस कलेक्शन के हर ज्वेलरी पीस को त्योहार की भावना और कलात्मकता के संगम से सजाया है। इस जादुई कल्पनालोक की आत्मा को दर्शाने के लिए ब्रांड ने पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar) को इस कलेक्शन का चेहरा बनाया है।
‘मृगांक’ कलेक्शन में पारंपरिक और आधुनिक तकनीकों का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। स्टोन-ऑन-स्टोन जड़ाऊ, कुंदन, मीनाकारी, रस रवा, थ्रीडी मोटिफ और जटिल जालीदार डिज़ाइनों के साथ। रंगीन कुंदन और इनेमल वर्क इसे पहनने योग्य कला में बदल देते हैं।
टाइटन कंपनी लिमिटेड की चीफ डिज़ाइन ऑफिसर रेवती कांत (Revathi Kant) ने कहा, “मृगांक भारतीय कहानियों की विरासत और आधुनिकता का उत्सव है। हर आभूषण बोल्ड, एक्सप्रेसिव और फैशन-फॉरवर्ड है, जो उत्सव की आत्मा को उजागर करता है।”
यह कलेक्शन हर बजट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि झारखंड समेत पूरे भारत के ग्राहक त्योहारों में खुद के लिए या उपहार स्वरूप इन शानदार ज्वेलरी पीस का आनंद उठा सकें।( Ranchi Jewellery Market)




