Home > Business > Jamshedpur: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीआईडब्ल्यू क्षेत्र से सुनील सिंह होंगे निर्विरोध निर्वाचित, देवाशीष सतपति का पर्चा हुआ वापस

Jamshedpur: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीआईडब्ल्यू क्षेत्र से सुनील सिंह होंगे निर्विरोध निर्वाचित, देवाशीष सतपति का पर्चा हुआ वापस

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में दो कमेटी मेंबर के पदों पर चुनाव हो रहा है। सतपति और सुनील सिंह ने पर्चा खरीदा था। बुधवार को देवाशीष सतपति ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब इस चुनाव क्षेत्र से एकमात्र प्रत्याशी सुनील सिंह रह गए हैं। उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। वह इस क्षेत्र से कमेटी मेंबर होंगे। जबकि एचबीटीएल के चारों प्रत्याशी संतोष कुमार, अब्दुल रऊफ, बीके महतो और उपेंद्र कुमार चुनाव मैदान में डटे हैं। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने बताया कि गुरुवार को बैलेट पेपर का नमूना प्रत्याशियों को दिया जाएगा। 21 जून को मतदान होगा। इसके बाद पर्यवेक्षक की निगरानी में वोटों की गिनती होगी और तब रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply