Home > Jamshedpur > धालभूमगढ़ प्रखंड के पांडूदा गांव में बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, विधायक रामदास सोरेन ने किया शिलान्यास

धालभूमगढ़ प्रखंड के पांडूदा गांव में बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र, विधायक रामदास सोरेन ने किया शिलान्यास

धालभूमगढ़ : प्रखंड के पांडुदा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसे लेकर घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने बुधवार को उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। इस मौके पर कई झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे। पांडूदा गांव के लोग कई साल से उप स्वास्थ्य केंद्र की मांग कर रहे थे।
जोगीशोल की मुस्लिम बस्ती में बनाई जाएगी सड़कें
धालभूमगढ़ प्रखंड के जुगिशोल की मुस्लिम बस्ती में सड़क का निर्माण होगा। यहां दो सड़क बनाई जाएगी। घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने बुधवार को इन दोनों सड़कों का शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि मुस्लिम बस्ती में शेख मुसीलन के घर से जलाल के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण होगा। इसके अलावा, दोलकी गांव में साकिम अली के घर से कासिम अली के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण कराया जाएगा।
मुड़ाकाटी फुटबॉल मैदान में बनेगा क्लब हाउस
इसके अलावा, नूतन गढ़ पंचायत के मुड़ाकाटी फुटबॉल मैदान में क्लब भवन का निर्माण कार्य भी होगा। इन तीनों योजनाओं की लागत 17 लाख रुपए है। इलाके के लोगों ने बताया कि वह लोग कई साल से यहां क्लब भवन बनाने की मांग कर रहे थे। अब सरकार ने उनकी मांग मानी है, और क्लब हाउस बनने जा रहा है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply