Home > Jamshedpur > साकची में बसंत सिनेमा के पास शहीद स्थल पर छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च, छात्र आंदोलन में शहीद हुए थे तीन छात्र

साकची में बसंत सिनेमा के पास शहीद स्थल पर छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च, छात्र आंदोलन में शहीद हुए थे तीन छात्र

जमशेदपुर : साकची में बसंत सिनेमा के पास शहीद स्थल पर छात्रों ने कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता संजीव आचार्य के नेतृत्व में निकाला गया। संजीव आचार्य ने कहा कि छात्र आंदोलन में यहां 3 छात्रों की पुलिस की गोली से मौत हो गई थी। उनकी मांग है कि शहीद स्थल के पास एक स्मारक का निर्माण होना चाहिए। संजीव आचार्य ने कहा कि 18 जुलाई 1974 को जमशेदपुर में बसंत सिनेमा के सामने चौक पर 3 छात्रों प्रणब मुखर्जी, राजीव रंजन और मोहम्मद मुशीन शहीद हुए थे। उन्हीं की याद में कैंडल मार्च निकाला गया है।

इसे भी पढ़ें – डीडीसी ने साकची स्थित डीसी ऑफिस से रवाना किया स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण जागरूकता रथ, दिखाई हरी झंडी

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO