Home > Education > Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज के छात्रों ने परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय का किया भ्रमण, जानी परमाणु ऊर्जा की बारीकियां

Jamshedpur : करीम सिटी कॉलेज के छात्रों ने परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय का किया भ्रमण, जानी परमाणु ऊर्जा की बारीकियां

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के छात्रों ने गुरुवार को परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय का भ्रमण किया। छात्रों ने यह भ्रमण करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग के एचओडी प्रोफेसर आले अली के नेतृत्व में किया। परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय में निदेशालय के एमडी क्षेत्रीय निदेशक एसके दास ने सभी अतिथियों और छात्रों का स्वागत किया। यह भ्रमण राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को लेकर किया गया है। ताकि, छात्रों को विज्ञान और परमाणु की नई तकनीक से अवगत कराया जा सके। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की इस साल की थीम विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीकी है। प्रोफेसर आले अली ने बताया कि सबसे पहले छात्रों ने भारतीय परमाणु कार्यक्रम के जनक होमी जे भाभा के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म देखी। इससे छात्रों को होमी जे भाभा के बारे में जानने का मौका मिला। होमी जे भाभा ने भारत में परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठा की स्थापना में मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद परमाणु खनिज अन्वेषण एवं अनुसंधान निदेशालय के अधिकारियों ने छात्रों के साथ संवाद स्थापित किया और यहां के वैज्ञानिकों ने रेडियो एक्टिव पदार्थ की उपयोगिता के बारे में छात्रों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रेडियोएक्टिव पदार्थ का उपयोग चिकित्सा, कृषि ऊर्जा, उत्पादन आदि में किया जा सकता है। इसका शांतिपूर्ण उद्देश्य के लिए भी इस्तेमाल होता है। वैज्ञानिकों ने छात्रों के कई भ्रम दूर किए और छात्रों को परमाणु खनिज की जानकारी दी। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करनडीह के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के प्राचार्य अशोक कुमार झा ने भारत की वैज्ञानिक प्रगति में घरेलू नवाचार के महत्व को बताया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी तकनीक भारत के विकास और जनता के कल्याण में योगदान देगी। निदेशालय के एमडी ने अपने विभिन्न विभागों में छात्रों का भ्रमण कराया। भौतिक विभाग में छात्रों ने यूरेनियम सेंसर और डिटेक्टर देखा। भूविज्ञान प्रयोगशालाओं में छात्रों को चट्टान में परमाणु खनिज की गणना की प्रक्रिया माइक्रोस्कोप में दिखाई गई। भू वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को खेतों पर सर्वेक्षण के तरीके और चट्टानों के वर्गीकरण के बारे में भी जानकारी दी।

You may also like
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Leave a Reply